पॉलिटिक्स

भाजपा के दूसरे चरण के 30 स्टार प्रचारकों के लिस्ट में शाहनवाज और रूडी भी

NewsNLive Desk: बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। 30 स्टार प्रचारकों के इस लिस्ट में भी सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी का नाम दूसरे चरण में भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिर्फ़ एक ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम है। नई लिस्ट में पार्टी के प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन और राजीव प्रताप रूडी का नाम भी है।

भाजपा ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें दो नामों के गायब रहने पर बहुत सवाल खड़े किए गए थे। ये दोनों दिग्गज नाम थे – किसी जमाने में हाई प्रोफाइल केंद्रीय मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूढ़ि। चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि, ये दोनों पहली बार 1999 में ही लोकसभा चुनाव जीते थे और फिर भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें अपनी कैबिनेट में हाई प्रोफाइल मंत्रालय दिए थे। लेकिन, भाजपा की पहली लिस्ट में कई नए चेहरों को स्टार प्रचारकों का दर्जा दिया गया था, लेकिन ये दोनों दिग्गज नेता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए ‘स्टार’ नहीं माने गए थे। पार्टी ने आखिर इन्हें स्टार प्रचारक क्यों नहीं बनाया है, इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब भाजपा ने चरणवार स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर नए लिस्ट में इन दोनों नाम को भी शामिल कर डैमेज कंट्रोल किया। इस लिस्ट में बिहार भाजपा के उन सभी नेताओं का नाम भी है जिनका नाम प्रथम चरण के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में था।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago