
Bharat Varta Desk : आरएसएस के प्रचारक रह चुके बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह की रविवार को भाजपा में वापसी हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बेतिया स्थित अपने आवास पर राजेंद्र सिंह को पुनः पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि राजेन्द्र सिंह 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ लोजपा में शामिल होकर रोहतास के दिनारा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उनकी हार हो गई थी। दिनारा सीट एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में चला गया था। राजेन्द्र सिंह का बगावत कर लोजपा से चुनाव लड़ने की वजह से ही जदयू के उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री रहे जयकुमार सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तब जयकुमार सिंह ने यह आरोप भी लगाया था कि भाजपा ने धोखा देकर उन्हें हरवा दिया। अब भाजपा और जदयू के बीच चल रहे मतभेद और बयानबाजी के बीच राजेन्द्र सिंह को बेतिया बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सदस्यता दिलाना चर्चा का विषय है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More