पॉलिटिक्स

भाजपा और जदयू का संगठन पर जोर, एक की प्रदेश कार्यसमिति बैठी तो दूसरी पार्टी दे रही पर प्रभारियों को ट्रेनिंग

पटना संवाददाता: बिहार में एनडीए के दो बड़े दल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार संगठन को मजबूत बनाने में लगे हैं. शनिवार को बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई है तो जनता दल यू अपने विधानसभा प्रभारियों को ट्रेनिंग दे रहा है. भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, सांसद सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह मौजूद हैं. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति से लेकर जिला अध्यक्ष और दूसरे प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम और दूसरे उपायों की जानकारी दी गई. यह बैठक रविवार तक चलेगी.

जदयू के 243 विधानसभा प्रभारियों की ट्रेनिंग: जदयू ओर से बिहार के 243 विधानसभा प्रभारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना ट्रेनिंग का लक्ष्य है. विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर फौलादी स्वरूप प्रदान करना है. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की.

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago