
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती के एक दिन पूर्व राजद के साथ-साथ भाजपा और जदयू कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. हालांकि एग्जिट पोल में राजद गठबंधन को महा बढ़त दिखाया गया है मगर उसके कार्यालय में भी सोमवार को भीड़भाड़ नहीं है. राजद नेताओं ने बताया कि तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर कार्यालय या आवास पर भीड़ नहीं लगाने का आग्रह किया था. हालांकि उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है. प्रदेश कार्यालय में मौजूद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता जीत को ले कर निश्चिंत है. जदयू और भाजपा के कार्यालय में सन्नाटा को लेकर उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन के पक्ष में जनादेश की लहर का असर है. एनडीए चुनाव में धराशाई हो गया है. जैसी करनी वैसी भरनी. लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटें मिली थी उन्हें और अब उनकी सरकार की विदाई हो रही है. तेजस्वी के एक हेलीकॉप्टर के पीछे 32 हेलीकॉप्टर लगाया मगर जनता ने खारिज कर दिया. नेता हताश हो गए हैं इसलिए कार्यालय में सन्नाटा है. उधर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल जो कहे लेकिन उनके दल और कार्यकर्ताओं का जो फीडबैक है उसके मुताबिक वे लोग बहुमत का आंकड़ा को पार कर सरकार बनाने जा रहे हैं.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More