भागलपुर स्टेशन पर केंद्रीय रेल यात्री संघ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन

भागलपुर: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा रेल प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर स्टेशन पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने, स्टेशन परिसर को अपराध-मुक्त बनाने, सुविधाएं बढ़ाने और नशाखुरानी पर रोक लगाने का संकल्प लिया गया। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस को एक मंच पर लाकर बेहतर समन्वय के साथ अपराध नियंत्रण पर चर्चा हुई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अगले एक-दो महीने में स्टेशन का दक्षिणी गेट भी खुल जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। दक्षिणी गेट के तरफ भी अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति बनाने होंगे। इसके लिए जीआरपी को मोजाहिदपुर, तातारपुर और कोतवाली थाना से समन्वय बनाकर संदिग्धों पर कार्रवाई करनी होगी।

जीआरपी थानेदार अरविंद कुमार ने कहा कि मोजाहिदपुर के तरफ भी भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती होगी। इसके लिए एसआरपी से अतिरिक्त बल देने की मांग की गई है।

समारोह में 51 पौंड का समन्वय केक भी काटा गया। कार्यक्रम में एसीएम आरके मिश्रा, स्टेशन निदेशक स्वपन दास, स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह, सीवाईएम प्रमोद कुमार सिंह के अलावा केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, मनोज बुधिया मिथिलेश कुमार, राकेश जैन, संदीप झुनझुनवाला, दीपक खेतान, विनय खंडेलवाल, विकास बुधिया, डॉ सीताराम शर्मा, पवन काली, कालीचरण शर्मा, मोहम्मद मिनहाज आलम, सैयद इकबाल उर्फ रूमी, हरप्रीत सिंह, नीरज मिश्रा सभी उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago