पॉलिटिक्स

भागलपुर से लोजपा ने राजेश वर्मा को उतारा, भाजपा में खलबली

NewsNLive Desk : भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भागलपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को राजेश वर्मा को सिम्बल प्रदान किया। इससे भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। क्योंकि ऐसी चर्चा थी कि लोजपा उन सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी जहां भाजपा का उम्मीदवार होगा।

भागलपुर से एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडेय चुनाव मैदान में है। लोजपा के द्वारा उम्मीदवार उतारना भाजपा के लिए हैरत में डालने वाली बात है। डिप्टी मेयर युवा और तेजतर्रार नेता हैं। वैश्य समाज से आते हैं। भागलपुर के मारवाड़ी समाज में भी इनका प्रभाव है। वैश्य और मारवाड़ी वोट भाजपा का आधार रहा है। पिछली बार वैश्य समाज से आने वाले निर्दलीय उम्मीदवार विजय शाह को 14 हजार से अधिक वोट मिले थे जो भागलपुर में भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत की हार का कारण बना था। राजेश वर्मा भागलपुर में आये बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाने के कारण चर्चा में आए थे। माना जाता है कि इनकी उम्मीदवारी भाजपा पर भारी पड़ सकती है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने न्यूज़ एन लाइव को बताया कि भागलपुर की जनता का उन्होंने हमेशा सेवा किया है। जनता आगे बड़े पैमाने पर सेवा करने का मौका देगी, ऐसा उन्हें उम्मीद है। जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा, वे चुनाव जीतेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago