शिक्षा मंच

भागलपुर से जुड़ी हैं सर्वपल्ली राधाकृष्णन की यादें (शिक्षक दिवस पर)


भागलपुर, भारत वार्ता संवावदाता:

भारत के राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में आज शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 5 सितंबर को उनका जन्म हुआ था। बिहार के रेशमी शहर कहे जाने वाले भागलपुर से राधाकृष्णन यादें जुड़ी हुई हैं। वे यहां 1946 में आए थे और उन्होंने भागलपुर की जनता को संबोधित किया था। डाक्टर राधाकृष्णन उस समय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति थे। भागलपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित निशिकांत मिश्र की पहल पर भागलपुर में राधाकृष्णन की यात्रा हुई थी। पंडित मिश्र उस समय बीएचयू के छात्र थे। उनके भाषण को लेकर भागलपुर में उत्सव का माहौल था। स्थानीय सीएमएस स्कूल में उनका संबोधन हुआ था और उनको सुनने के लिए भागलपुर के सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें जिस रास्ते से गुजरना था, उन सारी सड़कों को भागलपुर नगर निगम ने पानी से धोया था। आज शिक्षक दिवस के मौके पर राधाकृष्णन को याद करते हुए भागलपुर के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें राधाकृष्णन की भागलपुर यात्रा से जुड़े प्रसंग और फोटो शामिल किए गए हैं। इसमें भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास के प्राध्यापक डॉ रवि शंकर चौधरी का पोस्ट उल्लेखनीय है। जिस पंडित निशि कांत मिश्रा के आग्रह पर राधाकृष्णन भागलपुर आए थे उनका परिवार आज भी पीतमपुर में रहता है। निशिकांत जी की पहल पर ही ऐतिहासिक स्थल विक्रमशिला की खुदाई शुरू हुई थी। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी आजादी की लड़ाई में शामिल थे। बिहार के मुख्यमंत्री भगवत झा आजाद के मित्र रहे पंडित निशिकांत के बड़े बेटे उदय कांत मिश्रा आज बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष हैं जबकि दूसरे बेटे रवि कांत मिश्रा भागलपुर में चिकित्सक है और तीसरे बेटे राजीव कांत मिश्रा प्रमुख शिक्षाविद हैं। इस परिवार के पास डॉ राधाकृष्णन की गई यादें सुरक्षित हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago