
भागलपुर:- भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर में 18 सितंबर को छोटे विमान के फ्लाइट लैंडिंग की व्यवस्था कराने को लेकर हिमालयपुत्र एविएशन लिमिटिड द्वारा सुनिश्चित करवाया है।
अर्जित ने कहा कि लगातार 5 वर्षों से वे सिल्क सिटी भागलपुर को विश्व के नक्शे में लाने के लिए भागलपुर से विमान सेवा की व्यवस्था के लिए काम कर रहे थे, जिसमें यथोचित सफलता मिली है। देश में चार्टर एवं कमर्शियल सेवा प्रदान करने वाले हिमालयपुत्र एविएशन लिमिटिड ने भागलपूर वासियों को विमान सेवा देने के लिए हामी भरी है। अर्जित ने कहा कि उन्होंने अपने विशेष प्रयास से लगातार 5 वर्षों से भागलपुर के वर्तमान एयरपोर्ट को राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए प्रयत्न किया है। जिलाधिकारी भागलपुर से भी इस वर्ष जनवरी में इस संदर्भ में अनौपचारिक चर्चा हुआ था, जिसमे एयरलाइंस कंपनी को विमान सेवा के लिए तैयार करने की बात सामने आई थी। मार्च से लेकर अगस्त तक लाकडाउन की वजह से वार्तालाप और इस दिशा में कार्य थोड़ा धीमा हो गया था जिसे पुनः माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी से उड़ान योजना से भागलपुर को जोड़ने के लिये प्रारम्भ किया है।
अर्जित ने बताया कि व्यावसायिक संगठनों एवं आम जनों तथा मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने विशेष तौर पर भागलपुर में छोटी विमान सेवा प्रारम्भ करने हेतु पहल भी किया है। विमान सेवा नही रहने के कारण यहां की जनता आपातकाल स्थिति में भी दिल्ली, मुम्बई आदि बड़े शहरों में इलाज तक के लिए सीधे नही जा पाती है और व्यापारियों को इस कारण आर्थिक क्षति हो रही है। भारत सरकार के “उड़ान परिजोजन” (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत क्षेत्रीय शहरों को रीजनल कनेक्टीविटी स्किम (RCS) के तहत जोड़ने का जो अनूठा प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है जो सराहनीय कदम है। भागलपुर वासियों विशेषकर रोगियों, सिल्क व्यापारियों, व्यवसायिओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं आदि को हवाई सुविधा नही रहने के कारण अत्यन्त कष्ट का सामना करना पड़ता है। साथ ही भागलपुर के व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
अर्जित ने आज जिलाधिकारी भागलपुर से निवेदन किया कि उक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए भागलपुर की औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ाने में भागलपुर का नाम “उड़ान योजना” UDAN-RCS से जोड़ने हेतु उनके प्रयास को गति देने हेतु उन्होंने “हिमालयपुत्र एविएशन लिमिटिड” को ट्रायल लैंडिंग फ्लाइट की पहल किया है जो 18 सितंबर 2020 को भागलपुर लैंड कर ट्रायल करेगा ताकि भविष्य में विमान सेवा प्रारम्भ किया जा सके। साथ ही जबतक नया एयरपोर्ट के लिए स्थान चयन नही हो जाता तबतक वर्तमान एयरपोर्ट से नियम संगत तरीके से जरूरतमंद लोगों को विमान सेवा से जोड़ा जा सके। उन्होंने एयरलाइन कंपनी के संलग्न आग्रह पत्र में विवरण अनुसार VT-JVP विमान को ट्रायल लैंडिंग की अनुमति देने का आग्रह किया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More