Categories: बड़ी खबर

गणतंत्र दिवस पर इस बार शामिल नहीं होंगे कोई भी गणमान्य विदेशी अतिथि

नई दिल्ली संवाददाता : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस बार कोई विदेश का गणमान्य मुख्य अतिथि शामिल नहीं होंगे यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दी है. 55 सालों में ऐसा पहली बार होगा कि गणतंत्र दिवस समारोह में दूसरे देश का प्रमुख मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत नहीं करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पूरे विश्व में फैली कोविड19 महामारी को देखते हुए इस साल 26 जनवरी पर किसी विदेशी मुख्य अतिथि को गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा नहीं बनाने का फैसला किया गया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होने वाले थे. लेकिन ब्रिटेन में कोविड19 का नया प्रकार सामने आने और उससे पैदा हुए हालात को देखते हुए ब्रिटिश पीएम ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया.

भारत में आखिरी बार विदेशी मुख्य अतिथि के बिना गणतंत्र दिवस समारोह साल 1966 में संपन्न हुआ था. उस वक्त 11 जनवरी को तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु हुई थी और 24 जनवरी को इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago