
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: भागलपुर में होली के दिन मारपीट की घटना में गिरफ्तार बांका के सिंचाई विभाग के कर्मचारी संजय यादव की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है. पुलिस पर आरोप है कि बरारी थाना में संजय की इतनी पिटाई की जिससे उसने दम तोड़ दिया. घटना बरारी थाने की है. संजय मायागंज में मारपीट की घटना में रात 10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया था. संजय की मौत की खबर से चारों ओर सनसनी फैल गई. नाराज ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया. एसएसपी नताशा गुड़िया ने पहुंचकर लोगों को समझाया मगर घंटो तक लोग थाने पर प्रदर्शन करते रहे. उनका आरोप है कि पुलिस ने संजय की हत्या कर दी है. लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे. बरारी थाना और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More