
Bharat Varta Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार भागलपुर विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है – “बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर मुख्यमंत्री नीतीश जी से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
बता दें कि भागलपुर में गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तातारपुर थाना क्षेत्र के कजवाली चक गांव में घर में धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि चार घर ढह गए और आवाज स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनाई दी।
Bharat varta Desk देश के सबसे बुजुर्ग सहित्यकार रामदरश मिश्र अब इस दुनिया में नहीं… Read More
Bharat varta Desk पटना ज़िले के मोकामा टाल इलाके के बाहुबली दुलारचंद यादव की गुरुवार… Read More
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More