बड़ी खबर

भागलपुर, पटना,मुजफ्फरपुर समेत कई डीएम बदले

Bharat varta desk:

बिहार में सियासी हलचल तेज है। इसी बीच नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। राजधानी पटना के डीएम भी बदले गए हैं। शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया है। वहीं, सुब्रत कुमार सेन मुजफ्फरपुर के डीएम बनाए गए हैं।

बता दें कि मंगलवार को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। तबादले की सूची में उन अधिकारियों के नाम भी थे जिन्हें हाल ही में आईएएस में प्रोन्नति मिली है।

वहीं भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का ट्रांसफर कर उन्हें मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम का ट्रांसफर का उन्हें गोपालगंज का डीएम बनाया गया है. वहीं गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधानसचिव अरविंद कुमार चौधरी को तबादला करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं के सेंथिल कुमार प्रधान सचिव गृह विभाग का तबदला कर उन्हें योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. अन्य अधिकारियों की सूची संलग्न की जा रही है

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago