बड़ी खबर

भागलपुर का रहने वाला चंपारण डीआईजी का रीडर शराब के नशे में गिरफ्तार, डीआईजी ने ही पकड़वाया


Bharat varta desk: चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण के रीडर देवाशीष मित्रा को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके बारे में डीआईजी ने ही पुलिस को शिकायत की थी। मुफस्सिल पुलिस ने उन्हें रविवार की रात को गिरफ्तार किया। गोपनीय रीडर भागलपुर जिला के बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से डीआईजी के गोपनीय रीडर के पद पर कार्यरत थे । मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्र नाथ झा ने बताया कि सूचना मिली कि रीडर शराब के नशे में है। इसके बाद डीआईजी आवास के समीप गंडक कॉलोनी कर आवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर रीडर को गिरफ्तार कर लिया गया। रीडर को जेल भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआईजी ने जानकारी दी है कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि रीडर शराब पीते हैं। उन्हें कई बार समझाया गया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बाद भी उनकी आदत नही सुधरी । रविवार की शाम डीआईजी ने रीडर को फोन किया तो उसके बातचीत से लगा कि उसने शराब पी है । तब उन्होंने बेतिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचना दी । इसके बाद टीम भेजकर रीडर को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में 217 मिलीग्राम शराब पीने की पुष्टि हुई।

इनपुट_बेतिया से विकास बिहारी सिंह

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

24 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago