बड़ी खबर

“भाई पीटाए गली गली और बहन बने बजरंग बली”, मांझी की बहू ने लालू की बेटी को फटकारा

पटना : बिहार में इन दिनों ट्विटर वार खूब चल रहा है। राजनीतिक घरानों की बेटी-बहू भी आमने सामने आ गए हैं। मामला थूरा-थुरी से एक कदम आगे बढ़ चुका है। पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी। सुशील मोदी को आ कर थुरने तक कि धमकी दे डाली। अब राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी के ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने पलटवार किया है। दीपा मांझी ने ठेंठ अंदाज में रोहिणी को फटकार लगाते कहा- “ठीक से रह ना ता ठीक हो जईबू, ई बिहार ह बुझाईल”। उन्होंने यह भी लिखा कि “भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?”

लालू की बेटी रोहिणी का ट्वीट

ठीक से रहा, ना तो ठीक हो जईबू
“5 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डाक्टर? चोरी-डकैती करके डाक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।” ये ट्वीट दीपा संतोष मांझी ने तब किया जब रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर 15 वर्षों से ऑक्सीजन प्लांट नहीं खोले जाने पर तंज कसा। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट में लिखा। “15 वर्षों से सत्ता में बैठकर..! क्या मक्खी मार रहे थे..? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..! क्या समुद्र को भी..? बिहार लाने का इरादा था..! या बिहार को ही..! प्रवासी मजदूरों की तरह..! समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था! जवाब दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!”

क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा पीटा?

एक दूसरे ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने लिखा, “सिस्टम के साझीदार ने..! एक मां की इज्जत लूटी है..! बिटिया इंसाफ मांग रही है..! जनमत चोरों की सरकार से..! मोनी बाबा बना हुआ है..! धृष्टराष्ट बनकर बैठा हुआ है..! इंसाफ दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!”
इसके जवाब में दीपा संतोष मांझी ने ट्वीट किया, “बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है जिसकी जिन्दगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।”

भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली

दीपा मांझी ने एक ट्वीट में लिखा कि “भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?”इस ट्वीट को दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य के राजद के तारीफ वाले ट्वीट पर दिया है. रोहिणी ने 19 मई को ट्वीट किया था, “राजद परिवार के लोग.. जन सेवा कर रहे हैं.. गिरगिट सा रंग बदलने वाले..! जरा ये बता दे हमें तू..! समधिन दामाद से कौन सा..! सेवा कर करवा रहे हो तुम..! होटल में रंगरेलियां..! मनाते हुए पकड़े गए..! अपने नालायक बेटे से..! कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम..! पलटू का तलवा चाटने वाले..!”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बंगाल में वोटिंग 90% पार

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों… Read More

12 hours ago

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

3 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago