ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान शंकर के लिए महिला ने ले ली समाधि. जानिए क्यों ….


सेंट्रल डेस्क
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक गांव में बुधवार को एक महिला ने समाधि ले ली . घटना सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव की है. गोमती नाम की इस महिला ने अपने घर के बाहर लाल साड़ी पहन, माथे में मुकुट लगाकर और हाथ में त्रिशूल ले समाधि लिया. इस काम में उसके घर के लोगों ने सहयोग किया.

सपने में होता भगवान शंकर का दर्शन

इस महिला का कहना है कि उन्हें सपने में भगवान शंकर का दर्शन होता है. गोमती के घर के पास एक मंदिर है जिसमें वह सालों से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करती है. उसे शिव भक्तों के रूप में आसपास के गांवों में जाना जाता है.
महिला के घर वालों ने बताया कि
गोमती ने मंगलवार को ऐलान कर दिया कि वह 48 घंटे के लिए समाधि लेगी.परिवार के लोगों ने घर के बाहर टेंट लगाकर एक चबूतरे पर करीब 5 फुट चौड़ा व 4 फुट गहरा गड्ढा खोदा.बुधवार सुबह रिश्तेदारों, परिवार के लोगों और ग्रामीणों की उपस्थिति में गोमती ने समाधि ले ली. गड्ढा के ऊपर लकड़ी का पटरा रखकर ऊपर से मिट्टी से ढक दिया गया . इसके बाद ग्रामीण उस जगह पर फूल ,मालाएं चाहने लगे.

अफसरों ने महिला को निकाला

घटना की सूचना जब प्रशासन को मिली तो बड़ी संख्या में अधिकारी पुलिस जवानों के साथ वहां पहुंचे और गड्ढा खोदकर महिला को 5 घंटे के बाद बाहर निकाल लिया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत सामान्य पाई गई. अफसरों की कार्रवाई से महिला नाराज है. उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या भंग हुई है. वह समाधि से निकलना नहीं चाहती थी लेकिन अफसरों की सख्ती के बाद निकली.
यह जानकारी मिली की वह कई सालों से शिवरात्रि के एक दिन पहले 24 घंटे का समाधि लेती रही है. इस बार यह जानकारी प्रशासन को लग गई.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

33 minutes ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

16 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

16 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago