बड़ी खबर

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री के गृह जिले में सत्र न्यायधीश पर हमला, उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान

डीजीपी को कार्रवाई से संबंधित शपथ-पत्र समर्पित करने का निर्देश

विधि संवाददाता, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के हिलसा कोर्ट में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-1) जयकिशोर दुबे पर घात लगा कर अपराधियों द्वारा हमला करने एवं हवाई फायरिंग करने की खबर पर पटना उच्च न्यायालय के द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया। इससे संबंधित CWJC No. 9635/2020 में बिहार सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित नालंदा जिला के जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को जवाबदेह (respondents) बनाया गया है। इसकी सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता के द्वारा उच्च न्यायालय को यह बताया गया कि इस मामले की प्राथमिकी हिलसा थाना में सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई है तथा अनुसंधान जारी है। सरकारी अधिवक्ता के द्वारा पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अखबारों में छपी फायरिंग की घटना को गलत बताया गया। इसके सुनवाई की अगली तिथि 23 दिसंबर को निर्धारित की गई है तथा उस दिन न्यायालय के समक्ष बिहार के पुलिस महानिदेशक को स्वयं कृत कार्रवाई से संबंधित शपथ-पत्र समर्पित करना है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

13 hours ago

राष्ट्रपति से बिहार पुलिस को सर्वोच्च सम्मान, ‘कूल कमांडर’ विनय कुमार के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More

19 hours ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

23 hours ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

2 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

3 days ago