
सेंट्रल डेस्क: सम्मेलनों की दिन प्रतिदिन बढ़ रही संख्या से यह साबित हो रहा है कि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज में एकता और जागरूकता बढ़ रही है. यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के प्रमुख नेता जितिन प्रसाद ने कही है. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रहे धुरंधर नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं और वर्तमान में कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी भी हैं. दरअसल जितिन ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक भी हैं. उन्होंने 13 फरवरी को बागपत जिले के बड़ौत में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया था. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. उसके बाद उन्होंने आज ट्वीट किया कि ‘ बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मलेन में अपनों से मिले स्नेह से अभिभूत हूँ। पूरे उ.प्र. में हो रहे सम्मेलनों में दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या से यह साबित हो रहा है कि समाज एकता-जागरूकता बढ़ रही। सभी का ह्रदय से आभार!’
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More