
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्राह्मण स्वयं कष्ट भोगते हैं परंतु धर्म पर आंच नहीं आने देते। सीएम आदित्यनाथ लखनऊ में ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी मंच पर उपस्थित थे।
कानपुर रोड स्थित अवस्थी लॉन में आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम ब्राह्मण की बात करते हैं तो एक संकल्पना अपने आप सबके सामने आ जाती है, ब्राह्मण का मतलब संस्कार, संस्कृति और धर्म से है। वे स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज सनातन धर्म जीवित है, तो इसलिए क्योंकि वह ब्रह्म तत्व हमारे पास मौजूद है। जो आत्मा में हमेशा विराजमान रह कर खुद कष्ट सहते हुए भी उसे आंच नहीं आने देता।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्राह्मण परिवार के मुखिया शिवशंकर अवस्थी ने लखनऊ और यूपी के अन्य समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है। जब भी हमारे ब्राह्मण समाज की बात चलती है, तो इस देश की ऋषि परंपरा सामने आती है।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि देव गुणों का समावेश जिसमें होता है, वही ब्राह्मण कहलाता है। यह कोई जाति नहीं, विचारधारा है। खुद भिक्षाटन कर दूसरा को राजा बनाने वाला ब्राह्मण वर्ग रहा है।
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More
Bharat varta Desk कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को… Read More