
पटना: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘अटल सम्मान समारोह’ में ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। पाटलिपुत्र सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने राकेश पांडेय को ‘अटल सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया।
ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले हैं और एनआरआई उद्यमी हैं। वे हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं। वे अपनी संस्था ब्रावो फाउंडेशन के माध्यम से चम्पारण सहित बिहार के अन्य इलाकों में लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। अभी कोरोना महामारी मे लोगों की सहायता हो या फिर बाढ़ में हो, लगातार ब्रावो फाउंडेशन लोगो की सेवा में तत्पर है। ठंढ के मौसम में ब्रावो फाउंडेशन द्वारा व्यापक अभियान चलाकर चम्पारण के सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण किया जा रहा है। बता दें कि राकेश पांडेय अपनी संस्था व कंपनी के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More