पॉलिटिक्स

बोले आरसीपी-यह तो नीतीश जी का बड़प्पन है कि पीएस टू मिनिस्टर से मिनिस्टर तक पहुंच गया


Bharat Varta desk:
जब केंद्र में आरसीपी सिंह जदयू कोटे से मंत्री बने थे तो ज्यादातर मीडिया के लोगों ने यह अटकलें लगाई थीं कि आरसीपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा के बगैर खुद मंत्री बन गए हैं। उनके अकेले मंत्री बनने का फैसला नीतीश कुमार का फैसला नहीं है। ज्यादातर मीडिया के लोगों का दावा था कि यदि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला लेते तो लगलन सिंह भी जरूर मंत्री बनते। ललन सिंह के प्रति हमदर्दी रखने वाला मीडिया का एक बड़ा वर्ग यह भी दावा करने लगा था कि मंत्री बनने के बादआरसीपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई भी नहीं दी है क्योंकि वह उनके मंत्री बनने के फैसले से नाराज हैं। लेकिन सच तो यह है कि आरसीपी के मंत्री बनने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही फैसला है। यह बात 2 दिन पहले मुख्यमंत्री ने भी साफ कर दिया था। आपके सवालों पर वह मुस्कुराते हुए बोलते रहे कि किसने कहा कि मैंने आरसीपी सिंह को बधाई नहीं दी। अब आज जनता दल यू के प्रदेश इकाई की वर्चुअल बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपने ऊपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा को लेकर बहुत कुछ कह दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि
मैं तो सिर्फ पीएस टू मंत्री था। यह तो नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि हम यहां तक पहुंच गए। मेरे पद से पीएस उपसर्ग हट गया और मैं मंत्री बन गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति काफी कृतज्ञता का इजहार किया। इसके बाद अब यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद जनता दल यू में नंबर दो की हैसियत में आरसीपी सिंह ही हैं। इस संबंध में किसी दूसरे के मन में किसी भी तरह की गलतफहमी है तो उसे निकाल देना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago