
Bharat Varta Desk : बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजद ने बड़ी जीत दर्ज की है। राजद के उम्मीदवार अमर पासवान ने भाजपा के उम्मीदवार बेबी कुमारी को 36653 वोटों से हराया है। अमर पासवान को 82562 वोट तो वहीं भाजपा को 45909 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर वीआईपी की डॉ गीता कुमारी रही हैं। उन्हें 29279 वोट मिले हैं। चुनाव में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस पार्टी की रही है। अकेले चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस छठे स्थान पर रही। काग्रेस पार्टी को महज 1336 वोट मिले हैं। कांग्रेस को नोटा (NOTA) के 2967 से भी आधे वोट मिले हैं। भाजपा और वीआईपी दोनों को जितना वोट मिला है उतना अकेले राजद ने बोचहा में वोट लाया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More