
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैंकॉक से आई एक लड़की की कोरोना से हुई मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. थाई दूतावास के आदेश पर लखनऊ में विदेशी महिला का अंतिम संस्कार तो कर दिया गया लेकिन इसके साथ पुलिस के लिए यह पता लगाना एक चुनौती बनी हुई है कि आखिर यह लड़की कोरोना के संकट काल में क्यों और किससे मिलने लखनऊ आई थी? वह 3 महीने के वीजा पर भारत आई थी. पुलिस लखनऊ में उस लड़की के संबंधों की तलाश कर रही है. उसने अपना पता हजरतगंज का होटल लिखवाया है. लड़की ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कोविड वार्ड में 3 मई को दम तोड़ा था.
भाजपा सांसद और कारोबारी के बेटे का आ रहा नाम
बताया जा रहा है कि एक भाजपा सांसद और दूसरे बड़े कारोबारी के बेटे से इस लड़की का संबंध था. इन्होंने ही उस लड़की को लखनऊ बुलाया था. लड़की के अंतिम संस्कार में चोरी-छुपे कारोबारी के बेटे के शामिल होने की बात कही जा रही है. कारोबारी के बेटे ने खुद को युवती का पुराना मित्र बताया है. जिसे उसने लखनऊ घूमने के लिए बुलाया था.
सपा नेता का सांसद के बेटे पर आरोप
उधर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने ट्वीट करके यह आरोप लगाया है कि लड़की के भाजपा सांसद संजय सेठ के बड़े बेटे से रिश्ते थे. उसी ने उस लड़की को लखनऊ बुलाया था. उन्होंने योगी सरकार पर इस मामले की लीपापोती के आरोप लगाए हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More