
आज शपथ लेने वाले इन चार मंत्रियों के खिलाफ दर्ज होगा सीबीआई केस
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले चार मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई केस दर्ज करने को राज्यपाल जगदीश जगदीप घनखड़ ने मंजूरी दे दी है. इनमें फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और शोभन चटर्जी जैसे चार तृणमूल विधायक शामिल हैं. चारों नेता आज मंत्री पद का शपथ लेने वाले हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में शारदा घोटाला और नारदा घोटाला की सीबीआई जांच कर रही है. अलग-अलग नेताओं के नाम इन मामलों में आ रहे हैं. चारों नेताओं के नाम आने के बाद सीबीआई ने राज्यपाल से इनके खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मांगी थी. मंजूरी देने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तलवारें खिंच गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल द्वारा मंजूरी दिए जाने के फैसले से खफा हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More