
bharat varta desk: जहानाबाद में आयोजित लोक अदालत में बुजुर्ग राजेंद्र तिवारी के पास एसबीआई को लोन चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। वह फूट-फूट कर रोने लगे तो जिला जज राकेश सिंह का दिल पसीज गया और उन्होंने बुजुर्ग के 10 हजार 600 रुपए अपनी जेब से लोन चुका दिया। दरअसल बुजुर्ग ने बेटी की शादी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था जो बढ़कर 36000 से ऊपर चला गया था। लोक अदालत में करीब ₹19000 में सेटलमेंट की बात तय हुई। लेकिन बुजुर्ग के पास मात्र ₹5000 थे जो गांव के लोगों ने चंदा करके दिया था। करीब ₹3000 लोक अदालत में मौजूद एक युवक ने अपने पास से सहयोग किया। उसके बाद भी₹10600 घट रहे थे। बुजुर्ग को फूट-फूटकर रोते देख जिला जज ने शेष राशि दे कर लोन चुकता करवा दिया। जिला जज की संवेदनशीलता काफी प्रशंसा हो रही है।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More