
NEWSNLIVE DESK: दुनिया में कई हैरतअंगेज चीजें होती रहती हैं, और बेल्जियम में भी बीते दिनों कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के एंटवर्प राज्य का एक कबूतर लगभग 14 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। इसी के साथ यह यूरोप में नीलाम होने वाला अब तक का सबसे महंगा पक्षी बन गया है। 14 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ यह कबूतर कोई आम पक्षी नहीं है, बल्कि एक रेसिंग चैंपियन है। यह नीलाम होने वाला यूरोप का सिर्फ सबसे महंगा पक्षी ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा कबूतर भी है।
अपने 400 पक्षियों को बेच रहे हैं गैस्टन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 करोड़ रुपये के इस कबूतर को एक बेल्जियन ट्रेनर ने नीलाम किया है।
किम नाम के इस कबूतर की उम्र 2 साल है, और इसे PIPA Pigeon Paradise) ऑक्शन वेबसाइट पर सेल के लिए रखा गया था। यह वेबसाइट ऐसे ही कबूतरों के क्रय-विक्रय के लिए बनाई गई है। किम को उसके 76 वर्षीय ट्रेनर गैस्टन वान डे वावेर ने रविवार को 1,894,672 डॉलर में बेचा, जो कि नीलामी में लगाई गई सबसे ऊंची बोली थी। गैस्टन वान डे वावेर अपनी खराब सेहत के चलते अब रेसिंग में हिस्सा नहीं ले पाते, इसलिए उन्होंने अपने सभी 400 पक्षियों को बेचने का फैसला किया है।
237 डॉलर से शुरू हुई न्यू किम की नीलामी
किम नाम के इस कबूतर की नीलामी लगभग 237 डॉलर से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में लाखों में पहुंच गई। इस कबूतर को किसी चीनी शख्स ने खरीदा है, हालांकि उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसी शख्स ने मार्च 2019 में भी अरमांडो नाम के एक कबूतर को लगभग 10.5 करोड़ रुपये में खरीदकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह देखा जाए तो किम को खरीदने वाले शख्स ने लगभग 25 करोड़ रुपये 2 कबूतरों को खरीदने में खर्च किए हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More