
पटना संवाददाता। बिहार में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं पर सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तो मुख्यमंत्री ही नहीं प्रधानमंत्री पर भी जोरदार निशाना साधा है।
राज्य में पिछले 1 सप्ताह से लगातार हत्या , लूट और रंगदारी की घटनाएं हो रही है। आज भी करीब 10 हत्यायें हुई है। चार हत्याएं केवल सिवान में हो गई है जहां एक पिता ने 4 बच्चों को मार डाला और पत्नी व दूसरे बच्चे को घायल कर दिया। इसके अतिरिक्त एक गांव में बदमाशों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। छपरा में होमगार्ड के जवान को गोली मार दी।
महाराजा मौन क्यों ?
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि आप मौन क्यों हैं? उन्होंने प्रधानमंत्री को ट्वीट करके कहा है कि आप चुनाव के पहले जंगलराज की बात करते थे। अब महाजंगलराज के महाराज चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम है। जनता त्रस्त है। तेजस्वी लगातार ट्वीट कर के बिहार में महाजंगलराज और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाजंगलराज का महाराजा बता रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी अपराध को लेकर सरकार पर हमला कर चुके हैं।
चिराग बोले मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग
वहीं लोजपा नेता और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। उम्मीद है कि वे अपराध पर रोक लगाएंगे।
कांग्रेस ने भी अपराध को बेकाबू बताया
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर के बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है। उनके अलावा राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश सिंह ने सुल्तानगंज के हत्याकांड में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए 25 लाख रुपए की बरामदगी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
दोनों डिप्टी सीएम ने भी जताई चिंता
उपमुख्यमंत्री किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है। दोनों नेताओं ने अलग-अलग बातचीत में कहा है कि अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More