
सेंट्रल डेस्क: देशभर में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं. सुबह खबर आई कि एक डॉक्टर ने जहर की सुई लगाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ जान दे दी. शाम को राजस्थान के सीकर जिले के राधाकिशनपुरा इलाके में आज चार सदस्यों के एक पूरे परिवार द्वारा आत्महत्या कर लेने की सनसनीखेज घटना घटी है. मृतक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के परिवार के लोग थे.जानकारी के अनुसार राधाकिशनपुरा में पुरोहितजी की ढाणी निवासी हनुमान सैनी (45) ने अपनी पत्नी तारादेवी (40 )और दो बेटियों पूजा (22) व अन्नु (20) के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. पुलिस में चारों को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया. घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की छानबीन में जो पहली बात निकल कर सामने आई है उसके अनुसार मृतक के बेटे की मैदान में दौड़ लगाने के दौरान पिछले साल हार्ट फेल हो जाने के कारण मौत हो गई थी. उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में रहता था. घटना का कारण अवसाद और तनाव बताया जा रहा है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More