बड़ी खबर

बेटी ने मां के शव को खेत में दफनाया

भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: देश में कोरोना की दूसरी लहार कहर बरपा रही है. इसकी चपेट में आकर हजारों परिवार तबाह हो गए‌ है. हालत यह है कि अब लाशों का दाह संस्कार करने वाला कोई नहीं मिल रहा है. यहां तक कि गांव में भी किसी के मर जाने के बाद कोई नहीं आ रहा है. ऐसा ही दिल दहला देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले पिता को खोने के बाद मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर बेटी ने खुद ही मां के शव को घर के नजदीक के खेत में दफना दिया. लड़की ने PPE कीट पहन कर अपनी मां को दफनाया. पिता की साया तो कुछ दिन पहले ही सर से उठ गई थी. ऐसे में कोरोना संक्रमण की वजह से मां की भी मौत होने के बाद गांव के लोग और रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए. इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड की विधायक सीता सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है कि “कहा हो धर्म के रक्षकों और पाखंडी यों, इस बेटी के लिए आगे आकर उसकी मां का अंतिम संस्कार तो करवा देते?

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago