
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार में बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन रविवार को बड़ा रूप ले लिया. पटना के गांधी मैदान में धर्म संसद करने के बाद छात्र नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने लगे थे लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास ही छात्रों को रोक दिया. बातचीत का प्रयास किया और जब छात्र नहीं माने तो फिर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ दिया. लाठीचार्ज में कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं. साथ ही प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बीपीएसी छात्रों के समर्थन में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान पहुंचे थे. इसके बाद छात्रों के साथ वो मुख्यमंत्री आवास की ओर से भी बढ़े थे. चर्चा है कि लाठीचार्ज होने से पहले प्रशांत किशोर जेपी गोलंबर से निकल चुके थे. बाद में उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है. इसके लिए सदस्यीय डेलिगेशन मुख्य सचिव से बात करेगा.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More