
कोलकाता संवाददाता : प. बंगाल के मंत्री सुवेंदु अधिकारी के पार्टी से इस्तीफे की अटकलों के बीच बीजपी सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सौगत रॉय चार अन्य सांसदों के साथ पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने आज उत्तरी 24 परगना जिले के जगदल घाट में छठ पूजा में शामिल होने के बाद दावा किया कि दम दम सांसद सौगत राय टीएमसी से इस्तीफा देना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि पांच टीएमसी सांसद पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे.
‘अपने भतीजे को कुर्सी पर बिठाना चाहती हैं ममता’
सौगल रॉय के बारे में सवाल किए जाने पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि सौगत रॉय ने कैमरे के सामने टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के मध्यस्थ होने का ढोंग किया.
उन्होंने सुवेंदु अधिकारी से भी बातचीत की.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने अतीत को भूलकर अपने भतीजे अभिषेक को प. बंगाल की कुर्सी पर बैठाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई भी बड़ा नेता इस बात को स्वीकार नहीं करेगा.
‘सुवेंदु के इस्तीफे के बाद गिरेगी टीएमसी सरकार’
कभी टीएमसी नेता रहे अर्जुन सिंह ने कहा कि पार्टी में सुवेंदु अधकारी का अपमान किया जा रहा है, इसीलिए उन्हें तृणमूल कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए. साथ ही अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि सुवेंदु के करीबी सहयोगियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उन्हें भी कई बार परेशान किया गया, लेकिन एक बड़े नेता को रोका नहीं जा सका. उन्होंने कहा कि सुवेंदु एक बड़े नेता हैं, बीजेपी में उनका स्वागत है.
अर्जुन सिंह ने विश्वास जताया कि प. बंगाल में अब बीजपी की सरकार बनेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि सुवेंदु के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य में टीएमसी सरकार नहीं बचेगी.
‘
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More