भागलपुर ,भारत वार्ता संवाददाता
भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय की थर्ड ईयर में पढ़ने वाली छात्रा रिंपा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी . इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों की शिकायत थी कि पिछले दिन हुए परीक्षाओं में जटिल सवाल पूछे गए थे जबकि कोरोना काल में सही ढंग से पढ़ाई भी नहीं हुई थी.कई छात्र छात्राओं को फेल किया गया है. छात्राओं ने बताया कि रिम्पा को थर्ड ईयर के पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा में 2 अंकों से फेल कर दिया गया था.वह काफी तनाव में रहती थी.इसीलिए उसने जान दे दी. उसका शव कॉलेज के सुजाता गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 107 में फंदे से लटका मिला. इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा इतना भड़क उठा था कि छात्रों ने जमकर बवाल काटा शिक्षक और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया कई घंटों तक लाश को कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया. छात्रा मूल रूप से सीवान की रहने वाली थी.उसके माता-पिता पटना के दीघा में रहते हैं.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More