बड़ी खबर

बिहार से 4 IPS समेत 15 पुलिस वालों को राष्ट्रपति पुरस्कार,झारखंड पुलिस के 17 जवान सम्मानित, 5 को गैलेंट्री और 1 को राष्ट्रपति पदक

Bharat varta Desk

बिहार के 15 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे। इनमें सात को वीरता पदक, छह को सराहनीय सेवा पदक और दो को विशिष्ट सेवा पदक का राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। इस बार डीआईजी निलेश कुमार और एसपी संजय कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। गैलेंट्री यानी वीरता पदक एसपी बाबू राम, एसआई साकेत सौरव, रामराज सिंह, तारबाबू यादव और सिपाही संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार को मिलेगा। सराहनीय सेवा पदक के लिए आईजी गरिमा मलिक, डीएसपी स्मिता सुमन और राजेश रंजन, हवलदार बिमल छेत्री, सर्वेश कुमार और एएसआई आशीष रंजन सिंह को चुना गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के भी कई बहादुर और कर्मठ जवानों को सम्मानित किया जाएगा. झारखंड के कुल 17 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग श्रेणियों में मेडल दिए जाएंगे. इनमें 5 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री (वीरता) मेडल, 1 पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा.


जो पुलिसकर्मी कठिन हालात में भी अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हैं, उन्हें गैलेंट्री अवार्ड दिया जाता है. इस साल झारखंड से सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो, कांस्टेबल रामचंद्र कुमार महतो और कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू को यह सम्मान मिलेगा. इन सभी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बहादुरी और पेशेवराना कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
बेहद उत्कृष्ट और लंबे समय तक ईमानदारी से सेवा करने वालों को यह सम्मान दिया जाता है. इस साल झारखंड पुलिस के हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. उनकी सेवा अवधि में बेहतरीन अनुशासन, जिम्मेदारी और समर्पण की मिसाल देखने को मिली है.

सराहनीय सेवा पदक
किसी भी पुलिस बल में ऐसे कई लोग होते हैं जो दिन-रात अपनी ड्यूटी में पूरी ईमानदारी और लगन से जुटे रहते हैं. इस साल झारखंड में सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, डीएसपी मनोज कुमार रॉय, हवलदार विजय कुमार थापा, कांस्टेबल विदेशी मांझी, कांस्टेबल अजय कुमार दुबे, हवलदार रंजिता कुजूर, एएसआई दीपक पुंज, एएसआई महेंद्र महतो, कांस्टेबल पुष्पा ओरिया और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह का नाम शामिल है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago