Bharat varta desk:
गांधीवादी चिंतक और चंबल से डकैतों का खात्मा करने वाले डॉ. एसएन सुब्बाराव नहीं रहे। 93 साल के राव ने राव गुरुवार तड़के राजस्थान की राजधानी जयपुर के अस्पताल में अंतिम सांस ली गुरुवार शाम उनकी पार्थिव शरीर मुरैना पहुंचेगी और जौरा स्थित गांधी सेवा आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ. सुब्बाराव को बिहार से गहरा लगाव था। जयप्रकाश नारायण से उनका गहरा जुड़ाव था। बिहार वे कई दफे आए।
डॉ. सुब्बाराव ने 14 अप्रैल 1972 को जौरा के गांधी सेवा आश्रम में 654 डकैतों का आत्म समर्पण कराया था। उस मौके पर जयप्रकाश नारायण और उनकी पत्नी प्रभावती देवी भी मौजूद थे।
डॉ. सुब्बाराव ने ही जौरा में गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी थी। वहां से अनेक गरीब कल्याणकारी योजनाओं का संचालन होता था।
चंबल में उन्हें भाई जी के नाम से पुकारा जाता था। उन्हें पद्मश्री सम्मान के अलावे देश के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More