
पटना: बिहार सरकार के नए मंत्रियों को भवन निर्माण विभाग द्वारा बंगला आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक शाहनवाज हुसैन को 3, ट्रेलर रोड आवंटित किया गया है। मंत्री नीरज कुमार बबलू को 33, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। जबकि मंत्री सुभाष सिंह को 21, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। मंत्री सुमित सिंह को 22/10, बेली रोड आवंटित किया गया है। मद्य निषेध मामलों के मंत्री सुनील कुमार को पूर्व से आवंटित 26 ए, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। नारायण प्रसाद को 25/10, बेली रोड आवंटित किया गया है। जयंत राज को 5, पोलो रोड आवंटित किया गया है। आलोक रंजन को 9 एम, स्ट्रैंड रोड आवंटित किया गया है। जमा खान को 16/6, बेली रोड आवंटित किया गया है। जनक राम को पोलो रोड, देवेश कुमार को 41, हार्डिंग रोड, वहीं राम सूरत कुमार को 12, स्ट्रैंड रोड आवंटित किया गया है। श्रवण कुमार को 12 ए, बेली रोड पूर्व की भांति यथावत आवंटित रहेगा। मदन सहनी को 7, पोलो रोड पहले से ही आवंटित घर ही दिया गया है. जबकि प्रमोद कुमार को चार स्टैंड रोड पूर्व की भांति आवंटित रहेगा.सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा को 11 स्टैंड रोड पूर्व से आवंटित यथावत आवंटित किया गया है। सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री लेसी सिंह को 15, सर्कुलर रोड यथावत आवंटित किया गया है। इसके अलावा बीजेपी कोटे से मंत्री बने सम्राट चौधरी को 11, दरोगा राय पथ आवंटित किया गया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More