बड़ी खबर

बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों और पुलिकर्मी भिड़े, डीएम और एसपी से भी धक्कामुकी

पटना: बिहार विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामा चल रहा है। ‘विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक’ पर घमासान मचा हुआ है। विधेयक के विरोध में विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके चेम्बर में बंधक बना लिया है। विधानसभा अध्यक्ष के चेम्बर के बाहर सभी विपक्षी विधायक काफी देर से जमे हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष को चेम्बर से निकलने नहीं दिया जा रहा। इस दौरान विधायकों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुकी हुई। डीएम और एसपी को बुलाना पड़ा। डीएम और एसपी से भी विधायकों ने धक्कामुकी की। बाद में कुछ विधायकों को मार्शल और पुलिसकर्मियों द्वारा घसीट कर बाहर निकाला गया। राजद विधायक सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें बहुत पीटा गया। माले केे एक विधायक को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। कुछ और विपक्षी विधायकों ने कहा कि अन्याय किया जा रहा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

1 hour ago

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

21 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

5 days ago