
पटना संवाददाता : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक 54.05 मतदान हुआ है. इसके साथ इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है. जबकि 58.48 प्रतिशत मतदान के साथ बेगूसराय ने बाजी मारी है. वहीं, पटना में 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. आपको बता दें कि पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर करीब 56 प्रतिशत मतदान हुआ था.
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि ग्रामीण इलाक़ों में मतदाता ने उत्साह के साथ भाग लिया है. जबकि हरेक मतदान केंद्रों पर पारा मिलिटरी फ़ोर्स की तैनाती की गई थी. इस चरण में 219 आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज किये गए हैं. अब तीसरे और अंतिम चरण में कुल 15 जिलों में मतदान होगा.
ये हैं दूसरे चरण के मतदान के आंकड़े
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 54.05 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 56.17 प्रतिशत था. इस बार पश्चिमी चंपारण में 55.99, पूर्वी चंपारण में 56.75, शिवहर में 56.04, सीतामढ़ी में 57.40, मधुबनी में 52.67, दरभंगा में 54.15, मुज्जफरपुर में 59.98, गोपालगंज में 55.09, सीवान में 51.40, सारण में 54.15, वैशाली में 51.93, समस्तीपुर में 56.02, बेगूसराय में 58.48, खगड़िया में 56.10, भागलपुर में 54.54, नालंदा में 51.06 और पटना में 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More