
पटना संवाददाता
आज यानी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं . आज से विधान सभा का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , पूर्व उप उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत बिहार सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे. आज का समारोह दो सत्रों में होगा. इसमें लोक महत्व के विषयों को विधानमंडल में उठाने के तौर तरीकों पर भी चर्चा होगी. सदन में विधायकों की क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर वरिष्ठ नेता अपनी बात रखेंगे. इसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुख्य भाषण होगा.शताब्दी समारोह साल भर तक चलेगा. आज पहले दिन विधानसभा भवन को भव्य ढंग से सजाया गया है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More