बड़ी खबर

बिहार में 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले गए

पटना : बिहार सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक के पद पर तैनात 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल जिले का एसपी बनाया गया है। नवादा की एसपी धूर्त सायली सावलाराम को हटा दिया गया है। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रखा गया है। गौरव मंगला को नवादा का एसपी बनाया गया है। बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता को राजगीर पुलिस अकादमी का सहायक निदेशक बनाया गया है। मधुबनी के एसपी सत्य प्रकाश को बांका का एसपी बनाया गया है। लखीसराय के एसपी सुशील कुमार को मधुबनी का एसपी बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

15 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago