पॉलिटिक्स

बिहार में 5 सीटों पर बंपर वोटिंग

Bharat varta desk:

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 24.41 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक सुपौल में सर्वाधिक 25.98 फीसदी और अररिया में 25.97 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद खगड़िया में 24.49 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मधेपुरा में 23.91 फीसदी लोगों ने डाला है। सुबह 11 बजे तक सबसे कम झंझारपुर में 22.39 प्रतिशत मतदान हुआ।  तीसरे चरण में एनडीए समर्थित जदयू के तीन और भाजपा एवं लोजपा-आर के एक-एक प्रत्याशी तथा इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के तीन और भाकपा व वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा के पांच उम्मीदवार एवं 19 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

5 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

1 day ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

1 day ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

6 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

1 week ago