
शिक्षा मंच
बिहार में 17 फरवरी से 1,525 केंद्रों पर मैट्रिक या 10वीं की परीक्षा शुरू हो गई है जो 14 फरवरी तक चलेंगी . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही इस परीक्षा में 16,84,466 छात्र शामिल हो रहे हैं. इनमें 8,37,803 छात्राएं और 8,46,663 छात्र हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर पर परीक्षार्थी की तस्वीर लगाई गई है. यह वही तस्वीर होगी जो परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में है. आज दोनों पालियों में विज्ञान की परीक्षा है. कोरोना संक्रमण के काल में हो रही इस परीक्षा में सुरक्षा के तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सख्त हिदायत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गई है मगर कई केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ी है. सेंटर के बाहर प्रवेश द्वार पर छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई. हालांकि सोशल डिस्टेंस के पालन के लिए ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक पाली में 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ ही परीक्षा कराने की व्यवस्था की है.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More