
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) और अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव राजभवन और गृह विभाग के स्तर पर देखने को मिला है. 1992 बैच के सीनियर IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह (IAS Deepak Kumar Singh) को अब राज्यपाल का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर तैनात थे, जिसका अतिरिक्त प्रभार वे आगे भी संभालते रहेंगे.
इस प्रशासनिक बदलाव के तहत राजभवन में तैनात राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा (2007 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में भेज दिया गया है. उन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्हें सेवा से रिलीव कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ, गृह विभाग की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. अब 2004 बैच के उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है.
सीनियर नौकरशाही में संतुलन बनाने के लिए 1995 बैच के IAS अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही वे बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. वहीं, इसी बैच के डॉ. बी. राजेन्दर (अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग) को अब निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है. वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.
अधिसूचना के अनुसार, महिला और जूनियर अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी (2009 बैच) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं 2012 बैच की इनायत खान (एमडी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम) को इसी विभाग (राजस्व एवं भूमि सुधार) में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More