बड़ी खबर

बिहार में सभी को मुफ्त वैक्सीन : नीतीश कुमार

पटना: दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत भारत में अब 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के चरण की शुरुआत हो रही है. ऐसे में कई राज्यों ने इस उम्र वर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन मुहैया कराने की बात कही है. अब इस सूची में बिहार का नाम भी जुड़ गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “18 साल या इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.”

नीतीश कुमार से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों के लिए सरकारी खर्च पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का ऐलान कर चुके हैं. कोरोना के संक्रमण पर लगाम कसने के इरादे से भारत में चरणबद्ध वैक्सीनेश अभियान जारी है. इसके पहले चरण में कोरोना वॉरियर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई थी. दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई गई. अब तीसरे चरण में 18 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन होगा. ये प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

18 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago