
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार एसटीईटी (Secondary Teacher Eligibility Test) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज पटना में इसकी घोषणा कर दी। आनंद किशोर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जारी हो चुके हैं। पेपर एक (कक्षा नौ और दस) में 16 विषयों को मिलाकर कुल एक लाख 94 हजार 697 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसमें सफलता का प्रतिशत 73.77 रहा। वहीं पेपर 2 (कक्षा 11 और 12) में 29 विषयों को मिलाकर कुल एक लाख तीन हजार पचास अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसमें सफलता का प्रतिशत 64.44 रहा। दोनों पेपर के 49 विषयों को मिलाकर कुल 70.25 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। सभी अभ्यर्थी टीआरई 4 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी अपने नतीजे bsebstet2024.com/login. पर जाकर देख सकते हैं।
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More