बड़ी खबर

बिहार में शहद टेस्टिंग लैब की स्थापना जल्द, मधुमक्खीपालन: संभावना व चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला


Bharat varta desk
मधुमक्खी दिवस के मौके पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और बिहार सरकार के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विषय था बिहार में मधुमक्खीपालन: संभावना और चुनौतियां. इसके मुख्य अतिथि कृषि विभाग के सचिव डॉक्टर एन सरवन कुमार थे जबकि अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति डॉ आर के सोहाने ने की.

बिहार की शहद पंजाब से होकर विदेशों को निर्यात:डॉक्टर एन सरवन कुमार

सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में उत्पादित शहद का 85 फ़ीसदी हिस्सा अन्य राज्यों खासकर पंजाब चला जाता है. पंजाब से शहद को विदेशों तक निर्यात किया जाता है. बिहार में शहद गुणवत्ता जांच के लिए टेस्टिंग लैब की स्थापना जरूरी है. बीएयू और कृषि विभाग के सहयोग से इस दिशा में जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. बिहार के कृषि उत्पादों को बाजार प्रदान करने के लिए बिहार कृषि निवेश नीति में जिन 7 उत्पादों को शामिल किया गया है उनमें से एक शहद भी है. उद्यान निदेशक नंद किशोर ने बताया कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए 90 फ़ीसदी और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 75 फ़ीसदी अनुदान की व्यवस्था की गई है.

बीएयू की योजनाओं का लाभ उठाएं मधुमक्खी पालक: डॉक्टर सोहाने

बीएयू के कुलपति डॉक्टर आर के सोहाने ने किसानों को आह्वान किया कि वे कच्चे शहद को सीधे बाजार में नहीं बेचे बल्कि बीएयू के संस्थानों के माध्यम से बेचे ताकि अच्छा दाम मिले और प्रोसेसिंग होने के बाद शहद को अधिक समय तक भंडारित भी किया जा सकता है. कुलपति ने यह भी मांग किया कि भारतीय मधुमक्खी बोर्ड के वेबसाइट पर देश और बिहार के मधुमक्खी पालकों की संख्या को अपडेट किया जाए ताकि देश के शहद उत्पादन में बिहार की भूमिका सही रूप से रेखांकित हो सके. कुलपति ने मधुमक्खी पालन और 7 उत्पादन के लिए बीएयू द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की. कार्यशाला को निदेशक, अटारी अंजनी कुमार, डॉक्टर रामानुजम विश्वकर्मा समेत देश के कई मधुमक्खी पालकों ने भी विचार रखे. वर्चुअल कार्यशाला में बिहार और दूसरे राज्यों के कई प्रगतिशील मधुमक्खी पालक शामिल हुए.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

7 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago