अपराध

बिहार में शराब सप्लाई का खेल, हरियाणा का सबसे बड़ा ठेकेदार गिरफ्तार

पटना संवाददाता: बिहार में करोड़ों की शराब सप्लाई करने वाले हरियाणा के ठेकेदार अजीत खलीला को गिरफ्तार कर पुलिस पटना लेकर पहुंची है. उसे हवाई जहाज से यहां लाया गया है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम हरियाणा के पानीपत गई थी. हरियाणा पुलिस की मदद से उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि अजीत खलीला हरियाणा का नंबर वन का शराब का ठेकेदार है. केवल पानीपत जिले में उसकी एक दर्जन से अधिक दुकानें हैं.

हरियाणा में सरकार और सत्ता में धमक

यह भी जानकारी मिली है कि हरियाणा की सरकार और सत्ता में उसकी बड़ी धमक है. उसे वहां सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई है.पिछले दिनों हरियाणा से शराब लेकर आए ट्रक चालक को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसी से इस बात का खुलासा हुआ कि अजीत खलीला अवैध ढंग से बड़ी मात्रा में शराब बिहार भेज रहा है. छानबीन में यह बात सामने आई कि अब तक कई ट्रक शराब वह हरियाणा से बिहार भेज चुका है. पुलिस से पूछताछ में उसने इस बात की जानकारी दी है कि अब तक वह करीब 35- 40 करोड़ से अधिक की शराब बिहार में खफा चुका है. पटना से पुलिस अजीत को लेकर गोपालगंज गई है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

22 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago