बड़ी खबर

झारखंड से बिहार में पत्थरों की अवैध धुलाई का खेल , आदिवासियों के साथ धरना पर बैठे विधायक लोबिन हेंब्रम


भागलपुर संवाददाता : झारखंड के झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम बिहार -झारखंड की सीमा मिर्जाचौकी नाका के पास बड़ी संख्या में आदिवासियों के संग धरना पर बैठ गए हैं. यही नहीं उन्होंने झारखंड के साहिबगंज जिले से पत्थर लेकर आने वाले ट्रकों का परिचालन की रुकवा दिया है.

किसी ट्रक के पास चालान नहीं

विधायक का कहना है कि उन्होंने रात को उधर से गुजरने के दौरान पाया कि जितने भी पत्थर लेकर ट्रक साहिबगंज से भागलपुर रास्ते होकर बिहार. ऑल दूसरे राज्यों में जा रहे हैं उनमें किसी के पास चालान नहीं है. सभी गाड़ियां ओवरलोडेड है. चालान नहीं होने का मतलब है कि सारे पत्थर बिना टैक्स दिए अवैध रूप से ले जाए जा रहे हैं. उनका कहना है कि इससे झारखंड सरकार को करोड़ों की चपत लग रही है. इसमें पुलिस, प्रशासन व खनन विभाग के लोगों की भूमिका है.

पहाड़ काटकर आदिवासियों को बर्बाद कर रहे

विधायक ने कहा कि पत्थर माफिया पहाड़ों को अवैध ढंग से जहां तक काटकर पर्यावरण का नुकसान तो कर ही रहे हैं हजारों संख्या में आदिवासियों को बर्बाद कर रहे हैं. उन्हें जल, जंगल जमीन से बेदखल कर दिया गया है.

झारखंड के सीएम को बताया, सुरक्षा मांगी

सीएम हेमंत सोरेन को बताया विधायक ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टेलीफोन करके घटना की पूरी जानकारी दे दी है उन्होंने कहा है कि वे तब तक ट्रकों को नहीं चलने देंगे जब तक कि अवैध खनन और पत्थर ढुलाई पर रोक नहीं लगाया जाएगा. यह बात उन्होंने साहिबगंज जिले के डीसी और एसपी को भी बता दिया है.

करोड़ों का खेल

विधायक ने बताया है कि पत्थर के अवैध खनन और अवैध धुलाई का धंधा बहुत दिनों से चल रहा है. इसमें परिवहन. प्रशासन. पुलिस और खान व वन विभाग के लोग करोड़ों की उगाही कर रहे हैं. यह सरकार ने 16 चक्का वाली गाड़ियों के चलने पर रोक लगाई है. अधिकारियों से पत्थर और बालों की रिप्लाई नहीं की जा सकती है मगर ऐसा बेरोकटोक हो रहा है.

ट्रकों का लगा मेला
विधायक के धरना पर बैठने के बाद मिर्जाचौकी से लेकर भागलपुर जिले के कहलगांव तक ट्रकों का रेला लग गया है. सड़क किनारे सारी गाड़ियां खड़ी हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago