
Bharat Varta Desk: राज्यसभा सांसद व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार को प्रतिदिन 5000 रेमडेशिविर वायल की आपूर्ति की मांग को लेकर केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्य मंत्री मनसुख एल. मांडविया से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की। सुशील मोदी ने बताया कि मंत्री से बिहार में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता पर बातचीत हुई और उनसे आग्रह किया कि बिहार को प्रतिदिन 5 हजार वायल उपलब्ध कराया जाए।
सुशील मोदी ने बताया कि मनसुख एल. मांडविया का मंत्रालय फर्मा कम्पनियों का नोडल विभाग है। मांडविया आश्वस्त किया है कि अगले 1-2 दिनों में बिहार में रेमडेसिविर की पर्याप्त वायल उपलब्ध करायी जाएगी और किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सुशील मोदी ने बताया कि पेटोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भी आक्सीजन की उपलब्धता पर बात की। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि बोकारो में पर्याप्त मेडिकल आक्सीजन उपलब्ध है परन्तु राज्य सरकार को टैंकर की व्यवस्था करनी होगी।
सुशील मोदी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दूरभाष पर बातचीत में कहा कि सेना को बिहटा स्थित ई.एस.आई अस्पताल में डाक्टर और मेडिकल कमी तथा बेड बढ़ाने का निर्देश दिया जा चुका है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More