बड़ी खबर

बिहार में पांच आईएएस अधिकारी बदले, मिहिर कुमार सिंह होंगे नए विकास आयुक्त

Bharat varta Desk

बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों तबादला कर दिया है। अब उद्योग, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार और सामान्य प्रशासन विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गयी है।  स्थानिक आयुक्त (नई दिल्ली) कुन्दन कुमार (2004 बैच) को उद्योग विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, हालांकि वे अपने पुराने प्रभारों (स्थानिक आयुक्त, बियाडा एमडी आदि) में भी बने रहेंगे।

सीनियर आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह (1993 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। अगले आदेश तक उन्हें बिहार का नया विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी सी. के. अनिल (1991 बैच) का ट्रांसफर कर उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है ।

परिवहन विभाग के सचिव होंगे राज कुमार

ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह (1992 बैच) को अब सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर भेजा गया है इसके अलावा, तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फरपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त राज कुमार (2010 बैच) का ट्रांसफर पटना कर दिया गया है। उन्हें परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है ।

लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी अब उद्योग विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे, साथ ही, वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरभंगा के प्रमण्डलीय आयुक्त कौशल किशोर (2010 बैच) को अगले आदेश तक तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फरपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

2 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

3 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago