
Bharat varta desk:
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी डॉक्टर संजय मयूख की पहल पर बिहार सरकार ने चर्चित सिनेमा
‘द कश्मीर फाइल्स’को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।
बुधवार को डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने विधान परिषद में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके पहले कल विधान परिषद में एमएलसी संजय मयूख ने सिनेमा को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। आज उन्होंने फिर से इस मुद्दे को परिषद ने उठाया। उन्होंने कहा कि कल मैंने यह सवाल उठाया था मगर सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस सिनेमा में अभी तक की छिपी हुई सच्चाई को उजागर किया गया है। यह सच सबको जानना चाहिए कि कश्मीर में कैसा जुल्म हुआ था? संजय मयूख ने कहा कि देश के कई राज्यों ने इस सिनेमा को टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसको देख सकें। उनकी मांग का दूसरे विधान पार्षदों ने भी समर्थन किया। के बाद वहां मौजूद उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सिनेमा को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। शाम को बैठक कर के उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी अधिकारिक जानकारी दे दी है। बिहार के कई सामाजिक संगठनों ने विधान पार्षद संजय मयूख के इस राष्ट्रवादी कदम की सराहना की है।
द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के साथ 1990 में हुए उत्पीडन की हकीकत को दिखाया गया है।1990 में हजारों की संख्या में कश्मीरी पंड़ितों को अपना घर कश्मीर छोड़ कर भागना पड़ा था। इस मामले में उस समय की सरकारें तमाशबीन बनी रही। इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। इस फिल्म की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई राजनीतिक दिग्गज कर चुके हैं। सिनेमा को देखने के लिए देश के सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। रोज करोड़ों का कारोबार यह फिल्म कर रही है। उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड,कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More