बड़ी खबर

बिहार में जल्द भरे जाएंगे बोर्ड और आयोग के पद, भाजपा की बैठक, सरकार को सौंपी जाएगी नामों की सूची

Bharat varta desk

बिहार सरकार जल्द ही खाली पड़े बोर्ड और आयोग के पदाधिकारी और सदस्यों के पदों को भरने जा रही है। राजद से अलग होने के बाद नीतीश सरकार ने इन बोर्ड और आयोगों को भंग कर दिया था क्योंकि इनमें से आधे पदों पर राष्ट्रीय जनता दल के लोग काबिज थे। उस समय से सभी पद खाली पड़े हुए हैं और पार्टी के लोग भी बेरोजगार बैठे हुए हैं।

सरकार जल्द इन पदों को भरने की तैयारी में है। इस बीच सरकार के घटक दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्षस्थ नेताओं कि पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में बैठक कर इन पदों को भरने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का निर्णय लिया था। राज्य स्तर पर बोर्ड और निगम के अलावे मंडल और जिले स्तर पर समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बहाल करने पर रणनीति बनाई गई। बैठक के फैसलों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार के आला अधिकारियों को अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से इन पदों पर बहाल होने वाले लोगों के नाम की सूची भी जल्द मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

कौन-कौन आयोग और बोर्ड…..

किसान आयोग, सवर्ण आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, बाल श्रमिक आयोग, सुन्नी वक्फ बोर्ड, पिछड़ा वर्ग आयोग, युवा आयोग, व्यापार आयोग, संस्कृत शिक्षा, धार्मिक न्यास बोर्ड और आयोग बीजेपी कोटा में आ सकते हैं। इसी पार्टी के अध्यक्ष होंगे जिसमें सदस्य एनडीए के तमाम पार्टियों के हो सकते है। वहीं महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, अति पिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, खाद संरक्षण आयोग, शिया वक्फ बोर्ड, बाल संरक्षण आयोग, मदरसा शिक्षा बोर्ड और नागरिक परिषद जैसे दस बोर्ड और आयोग जदयू कोटे में आ सकता है. जदयू के ही अध्यक्ष होंगे साथ ही सदस्य एनडीए के तमाम घटक दल के हो सकते हैं। इनके अलावा बालश्रम आयोग भी है जिसके अध्यक्ष पहले राष्ट्रीय जनता दल कोटे से थे और उपाध्यक्ष जनता दल यू कोटे से। योजना आयोग और कई संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्यों के पद भीखाली हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति तथा जेलों की कमेटियां भी बनाई जानी हैं। पिछले दिनों राज्य सूचना आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने की खबर है। रिटायर्ड मुख्य सचिव बृजेश मल्होत्रा को सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने की जानकारी प्राप्तहुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

19 hours ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

2 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago